सिमडेगा(20/04/2021):पारा शिक्षक जेवियर लकड़ा हत्या काण्ड में आठों के आठों हत्यारे, सात मोबाईल सेट्स आदि के साथ धर-दबोचे गये।
20.4.2021 -सिमडेगा जिला के कुरडेग थानान्तर्गत भलमण्डा गाँव निवासी पारा शिक्षक जेवियर लकड़ा हत्या काण्ड की पुलिस ने तत्परतापूर्ण कार्रवाई से सुलझा ली गुत्थी: आठों के आठों हत्यारे, जिसमें से तीन उडीशा राज्य के सुन्दरगढ़ जिला वासी हैं तथा पाँच स्थानीय हैं, प्रयुक्त चारों हथियार, नौ जिन्दा कारतूस, तीन मोटरसाईकिल, सात मोबाईल सेट्स आदि के साथ धर-दबोचे गये।


