सिमडेगा(22/04/2021): दो नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू कर लिया है तथा तत्परतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई कर दो बालिका तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
22.04.2021 -बहला-फुसलाकर पैसों का लालच देकर दो स्थानीय नाबालिग बच्चियों को कहीं बाहर ले जाकर बेच देने के उद्देश्य से राऊरकेला ले जाने के क्रम में ए0एच0टी0यू0 थाना पुलिस टीम ने बाँसजोर ओ0पी0 पुलिस की मदद से बाँसजोर ओ0पी0 क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू कर लिया है तथा तत्परतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई कर दो बालिका तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


