सिमडेगा(29/09/2020):सिमडेगा पुलिस अधीक्षक खुद उतरकर घायल महिला को केरसई थाना प्रभारी के साथ इलाज हेतु वाहन से अस्पताल भेजवाया।
दिनाक – 29/09/2020 को सिमडेगा पुलिस अधीक्षक, डॉ० शम्स तबरेज केरसई, कुरडेग, रेंगारीह थानों का औचक निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण से लौटने के क्रम में रुशु पुल के समीप एक घायल महिला,अनीता खेस को सड़क पर घायल अवस्था में पड़े देखा। तभी तुरन्त उन्होंने गाड़ी रुकवाया, खुद उतरकर घायल महिला को केरसई थाना प्रभारी के साथ इलाज हेतु वाहन से अस्पताल भेजवाया।