जैप 10 महिला बटालियन में पारण परेड समारोह
रांची : झारखंड देश में गिने चुने राज्यों में से एक है, जहां पुलिस बहाली में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। यह बातें पुलिस महानिदेशक(मुख्यालय) पीआरके नायडू ने झारखंड सशस्त्र पुलिस-10 में पारण परेड में महिला आरक्षियों के संबोधन में कहीं। वे के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षियों से सरकार को ज्यादा उम्मीद है। इन्हें अपने कर्तव्य पालन करने का समय आ गया है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक रेजी डुंगडुंग, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) प्रिया दूबे, पुलिस उप महानिरीक्षक एससीआरबी हेमंत टोप्पो, समादेष्टा सैप वन प्रवीण कुमार, समादेष्टा संध्या रानी मेहता, डीएसपी निर्मल शशि तिर्की, डीएसपी निशा मुमरू सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
पारण परेड के बाद प्रशिक्षित 230 महिलाओं को शपथ दिलाई गई। महिला आरक्षियों ने कर्तव्य का पालन करते हुए पूरी निष्ठा से सेवा करने का प्रण लिया। इससे पूर्व महिला आरक्षियों ने जैप 10 में 169 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण लिया है। इसमें रांची जिला से 96, हजारीबाग से 24, गिरिडीह से 18, गढ़वा से 26, जैप टू टाटीसिलवे से 06, जैप तीन धनबाद से 04, जैप चार बोकारो से 03, जैप पांच देवघर से 05, जैप सात हजारीबाग से 03, जैप आठ पलामू से 04, जैप नौ साहेबगंज से 03, जैप 10 होटवार से 36 और अपराध अनुसंधान विभाग से चयनित दो महिला आरक्षी शामिल हैं।
इन महिला पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
फायरिंग में रूपा कुमारी जैप तीन (गोविंदपुर, धनबाद), नीलमणि हेमरोम (रांची जिला बल), कौशल्या कुमारी जैप 10 (होटवार), अरुणा रंजीता कुजूर जैप 10 (होटवार), संगीता कुमारी जैप 08 (लेस्लीगंज, पलामू) हैं।
बाहृय विषय में कौशल्या कुमारी जैप 10 (होटवार), रूपा कुमारी (जैप तीन, गोविंदपुर, धनबाद) एवं संगीता कुमारी (गढ़वा जिला बल) हैं।
Courtesy: https://epaper.jagran.com/ePaperArticle/12-jul-2018-edition-Ranchi-page_18-5897-4559-212.html