सिमडेगा(26/09/2020):दो लड़कियों की मानव तस्करी में दोनों मानव तस्करों (1 पुरुष और 1 महिला) गिरफ्तार।
दिनांक :- 26/09/2020 सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस अधीक्षक सिमडेगा को दो लड़कियों की मानव तस्करी हेतु दिल्ली ले जाने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहदेव साव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दिल्ली पहुंचने के पहले दोनों लड़कियों की सही सलामत बरामदगी कर ली गई, साथ ही दोनों मानव तस्करों (1 पुरुष और 1 महिला) को गिरफ्तार भी कर लिया गया।


