गुमला(06/11/2025):कांड सं0-336/25,के अभियुक्त-विकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक-13.10.2025 को गुमला थाना अंतर्गत दो नाबालिक लड़कियां लापता होने के आरोप में परिजन द्वारा गुमला थाना कांड सं0-336/25, धारा-96 भारतीय दंड संहिता (BNS) के अंतर्गत दर्ज कराया गया था । अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 31.10.2025 को SDPO,गुमला के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। उक्त SIT के द्वारा दोनों नाबालिक लड़की को दिल्ली से सकुशल बरामद कर गुमला लाया गया एवं कांड में संलिप्त अभियुक्त-विकाश सिंह उम्र 29 वर्ष पे०-स्व० अरूण सिंह सा०-वार्ड नं0-03 मदनपुर थाना-चकमेसी जिला-समस्तीपुर (बिहार)को गिरफ्तार कर आज दिनांक-06.11.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



