रॉची(07/11/2025):रंगदारी मांगने में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

District: 
Date of Achievement: 
07/11/2025
Nature of Work: 
Arresting Criminals/Gangsters/Extremist

Recent Photograph of Police Events

दिनांक:- 03.11.2025 को ठाकुरगाँव थाना पर बसरी गाँव के एक व्यवसायी द्वारा इस आशय का एक आवेदन दिया गया कि उनके मोबाईल नम्बर पर फोन कर अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा 20 लाख रूपया रंगदारी की मांग किया जा रहा है। रंगदारी नहीं देने के कारण इनके घर के सामने बम बिस्फोट किया गया है, जिससे ये दहसत में हैं। रंगदारी का रकम नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है। आवेदन प्राप्त होते हीं अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध ठाकुरगॉव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रॉची के निर्देशानुसार इस काण्ड का अनुसंधान पुलिस उपाधीक्षक, खलारी, रॉची के नेतृत्व में त्वरित गति से प्रारंभ की गयी। पुलिस टीम में थाना पभारी, पु०अ०नि० दिलीप कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनिकी एवं अन्य श्रोतों से प्राप्त सूचना के आलोक में अपराधकर्मियों के छिपने के कई संभावित ठिकाने पर लगातार छापामारी की गयी।  इस संबंध में दो अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया गया । इनके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल को भी जप्त कर लिया गया। घटना में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गयी है, जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बरामद समान का विवरण:-
1. की पैड मोबाईल, स्मार्ट फोन मोबाईल-02
2. टी.वी.एस. राईडर, स्पलेण्डर प्रो वाईक -02
3. बम बनाने में प्रयुक्त डब्बा, बारूद तथा अन्य सामग्री।

BACK

 Back to Top

Office Address: Jharkhand Police Headquarters, Dhurwa, Ranchi - 834004

Copyright © 2019 Jharkhand Police. All rights reserved.