चाईबासा(07/11/2025):सारंडा वन क्षेत्र में हथियार,गोला-बारूद, आईईडी, विस्फोटक सामग्रियाँ बरामद की गई।
दिनांक 06.11.2025 को चाईबासा पुलिस,द्वारा संचालित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान चाईबासा जिला के जराईकेला थानान्तर्गत कुलापू बुरू, सारंडा वन क्षेत्र में पुलिस बल एवं नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई । मुठभेड़ के उपरांत तलाशी अभियान के दौरान स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, आईईडी, विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य एवं अन्य सामग्रियाँ बरामद की गई।
बरामद वस्तुओं का विवरणी निम्नलिखित है:-
1.एस.एल.आर. राइफल -2
2. 303 राइफल - 1
3. ए0के0-47 के जिन्दा कारतूस -37
4. एस.एल.आर. के जीवित कारतूस -78
5. .303 के जिन्दा कारतूस - 130
6. 7.62 एम०एम० मैगजीन - 1
7. एस.एल.आर. मैगजीन -2
8. .303 मैगज़ीन -1
9. जिलेटिन पैकेट -6 (प्रत्येक 2.78 कि.ग्रा.. कुल 16.68 कि.ग्रा.)
10. डिटोनेटर सहित तैयार जिलेटिन आईईडी-13
11. इलेक्ट्रिक डिटोनेटर -10
12. नॉन-इलेक्ट्रिक डिटोनेटर -5
13. रेडियो सेट -5
14. इंटरसेप्टर -2
15. सिरिंज -24
16. आईईडी हेतु प्लास्टिक पाइप (6") -20
17. लैपटॉप (ASUS) -1
18. लैपटॉप (Lenovo) - 1
19. एफ०एम० रेडियो -11 एवं अन्य सामाग्री बरामद किये गये।


