चतरा(10/11/2025): हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
दिनांक-09.11.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चानी में दो भाइयों में खेत से फसल काटने को लेकर हुये विवाद में जगदीश भुइयाँ ने संतोष भुइयाँ का हत्या कर भाग गया। इस संदर्भ में लावालौंग थाना काण्ड संख्या-74/2025 दिनांक–09.11.2025 धारा-103(1)/3(5) भा0न्या0स0 दर्ज किया गया। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को दिया गया, जिसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा उक्त कांड के गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए घटना का उद्भेदन, त्वरित कार्यवाई के लिए निर्देशित किए तदोपरांत पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई कर अभियुक्त जगदीश भुइयाँ उम्र 38 वर्ष पिता स्व0 सूरज भुइयाँ ग्राम चानी थाना-लावालौंग जिला चतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



