चतरा(12/11/2025):अवैध अफीम के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
दिनांक-11.11.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की पत्थलगड्डा थानान्तर्गत ग्राम-बंदरचुआ स्थित संतोषी माता मन्दिर के रास्ते एक चारपहिया वाहन से कुछ व्यक्तियों के द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ को पार किया जाना है। उक्त सूचना के आधार पर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बंदरचुआ स्थित संतोषी माता मन्दिर के पास लेम्बोईया जाने वाली रास्ते में आते हुए कार (i20) को रोका गया। उक्त कार (i20) से अवैध अफीम कुल वजन - 5.472 kg एवं 02 मोबाईल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या-54/2025, दिनांक-11.11.2025, धारा-111(2)(बी) बी0एन0एस0 एवं 17(सी)/18(सी)/21(सी)/25/27/28/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट दर्ज करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



